back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आगाज, ब्रह्म मुहूर्त में लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आज यानी 3 जनवरी से भव्य शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आज यानी 3 जनवरी से भव्य शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों ने मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के अनुसार, पहले ही दिन 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। सुबह चार बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होते ही संगम तट पर स्नान का सिलसिला तेज हो गया। प्रशासन का कहना है कि पूरे माघ मेले के दौरान करीब 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे।

75 साल बाद बना शुभ संयोग, कल्पवास की शुरुआत

इस वर्ष माघ मेले में 75 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। आज से ही श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर एक माह तक संगम तट पर प्रवास करेंगे। अनुमान है कि इस बार 20 से 25 लाख कल्पवासी एक महीने तक कठिन तपस्या और साधना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। मेला क्षेत्र को 800 हेक्टेयर में फैलाकर 7 सेक्टरों में बसाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 160 किलोमीटर चकर प्लेट सड़क बिछाई है, जबकि यूपी जल निगम ने 242 किलोमीटर पेयजल लाइन और 85 किलोमीटर सीवर लाइन डाली है। सिंचाई विभाग की ओर से गंगा में 10 हजार क्यूसेक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

स्वास्थ्य, बिजली और सफाई की पुख्ता व्यवस्था

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए मेला क्षेत्र में 20-20 बेड के दो अस्पताल, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो हेल्थ सेंटर, पांच आयुर्वेदिक और पांच होम्योपैथिक अस्पताल बनाए गए हैं। इसके साथ ही 50 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।

बिजली आपूर्ति के लिए 25 अस्थायी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। वहीं सफाई व्यवस्था के तहत 25 हजार शौचालय, 8 हजार डस्टबिन, 10 लाख से अधिक लाइनर बैग लगाए गए हैं और 3 हजार सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।

पार्किंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए 42 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में 17 थाने, 42 चौकियां, 20 फायर टेंडर, 7 अग्निशमन चौकियां, जल पुलिस थाना और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 8 किलोमीटर डीप वाटर बैरिकेडिंग भी की गई है। माघ मेले में पहली बार बड़े स्तर पर AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 400 AI युक्त CCTV कैमरों से भीड़ प्रबंधन, क्राउड डेंसिटी एनालिसिस और किसी भी आपात स्थिति पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 3800 परिवहन निगम की बसें भी लगाई गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...