back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर हमले में असम राइफल्स के कर्नल, परिवार के सदस्यों की मौत, तीन जवान भी शहीद

इंफाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को अज्ञात उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए भीषण हमले में असम राइफल्स के एक कर्नल, उनके परिवार के सदस्य और तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कर्नल के वाहन के चालक को भी गोली मार दी गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना सेहकेन गांव के पास हुई, जब भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने असम राइफल्स के कर्नल के काफिले पर गोलीबारी की, जिसमें उनकी पत्नी, उनके बेटे और त्वरित प्रतिक्रिया दल के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आतंकवादियों ने काफिले पर हमला उस समय किया जब असम राइफल्स की 46वीं बटालियन के कर्नल म्यांमार की सीमा से लगे चुराचांदपुर में एक नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम की निगरानी करने जा रहे थे। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मणिपुर में 40 से अधिक गैरकानूनी विद्रोही समूह हैं। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵