back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्यादा धन-दौलत दुख का कारण बनता हैः मुनिश्री विहर्ष सागर

ग्वालियर, 18 मार्च (हि.स.)। जो व्यक्ति हमेशा प्रसन्न रहता है, वह जीवन में सुखी रहता है। प्रसन्नता इस तनाव भरे जीवन में बड़ा शस्त्र है। प्रसन्न रहने और हंसने में अंतर है। हंसना बुरा नहीं है, लेकिन दूसरों पर हंसना गलत है। बाहरी वस्तुओं को जोड़- जोड़कर इंसान कभी सुखी नहीं बन सकता। जो ऐसा कर रहा है वह मूर्ख है। यह बात गुरुवार को मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में अमृतवाणी के दौरान कही। इस मौके पर मुनिश्री विजयेश सागर महाराज भी मौजूद थे। मुनिश्री ने कहा कि मोह-माया में आत्मज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। अर्थ को जीवन का लक्ष्य बनाना अनर्थ है। एक सीमा तक ही परिग्रह ठीक रहता है, जो जरूरतें पूरी करता रहे। उस सीमा से ज्यादा धन-दौलत जोड़ोगे तो दुख का कारण बनेगा। मुनिश्री ने कहा कि जो आत्मतत्व के ज्ञानी है वह संसारिकता में फंसते नहीं है। जो आत्मा को कसती है दुख देती है वह कषाय होती है। संसार में सुख त्याग करने से मिलता है। इंसान को दुख के समय ही भगवान याद आते हैं। हमें हर परिस्थिति में भगवान का स्मरण करना चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि क्रोध, मान और माया का समन (नाश) करना ही शांति है। अपने जीवन में शांति चाहते हो तो हमें कोशिश करनी होगी कि हम किसी दूसरे के जीवन में अशांति का कारण न बनें। मुनिश्री ने कहा कि यदि तुम दूसरे के लिए सुख की सोच रखोगे तो तुम भी सुखी होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...