back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली के 614 पुराने खंभे बदले जाएंगे

चंबा, 30 जून (हि.स)। तीसा, भरमौर व चंबा क्षेत्रों में बिजली गुल होने की समस्या का समस्या करने के लिए विद्युत बोर्ड ने कदमताल शुरू कर दी है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में अकसर सर्दियों में बिजली के खंभे टूटने से बिजली गुल हो जाती है और कई दिनों तक बहाल नहीं होती है। विद्युत बोर्ड ने समस्या का स्थायी समाधान करने की योजना बनाई है। इसके तहत भरमौर व तीसा समेत ऊपरी क्षेत्रों में 614 बिजली के पुराने खंभे बदले जाएंगे। इसके लिए विद्युत बोर्ड चंबा ने प्रदेश सरकार को डिमांड भेज दी है। दिसंबर 2021 में खंभे बदलने का कार्य पूरा किया जाएगा। बोर्ड एचटी, एलटी व अन्य छोटी लाइनों को बदलेगा ताकि बर्फबारी के दौरान खंभे न टूटें। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हर साल बर्फबारी के दौरान सैकड़ों खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति तीन से चार माह तक बाधित रहती है। यहां सीमेंट व लकड़ी के खंभे लगाए गए हैं जो अधिक बर्फबारी का भार नहीं सहने के कारण टूट जाते हैं। हालांकि सीमेंट के खंभे मजबूत होते हैं लेकिन फिर भी जमीन धंसने व तारों के अतिरिक्त भार से टूट जाते हैं। इस कारण लोगों को कई माह तक अंधेरे में रहना पड़ता है। बोर्ड को भी हर वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। अब लोहे के खंभे लगाए जाएंगे ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उम्मीद है कि अगले माह के दूसरे सप्ताह तक बोर्ड टेंडर करवाकर खंभे लगवाने का कार्य शुरू कर सकता है। उधर, अधिशाषी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि विद्युत बोर्ड चंबा ने जिले में 614 पुराने खंभे बदलने के लिए सरकार को डिमांड भेजी है ताकि सर्दियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। खंभे लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सोमी/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...