back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में दिखेगी राजस्थानी वास्तु शैली की झलक

-नक्काशीदार प्रवेश द्वार, छतरी, गुम्बज, बेंच बनाने की हो रही तैयारी कुशीनगर, 17 मार्च (हि.स.)। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के दर्शन को आने वाले देशी विदेशी सैलानियों को राजस्थानी वास्तु शैली की भी झलक देखने को मिलेगी। उद्यानों, पार्कों के प्रवेश द्वार, गुलाटी, पालकी, गुम्बज, छतरी, बेंच सभी राजस्थानी शैली के होंगे। इसके लिए नगरपालिका ने व्यापक कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है। देवरिया की तरफ से कुशीनगर आने वाले मार्ग पर रामाभार पुल के समीप राजस्थानी कला कृति युक्त लाल पत्थर से प्रवेश द्वार बनाने की योजना है। पुल पर स्थित मोक्षधाम घाट पर नदी के दक्षिण तरफ राजस्थानी शैली में गुलाटी और उत्तर तरफ पालकी बनाकर इसके सौंदर्य को और निखार जाएगा। यहां साथ ही गुंबज और टी-हट के निर्माण का भी योजना है। कुशीनगर तिराहा के प्रवेश द्वार पर बुद्ध की प्रतिमा के ऊपर लगी छतरी हटाकर राजस्थानी कलाकृति का नक्काशी दार छतरी लगाई जायेगी। कसाडा के अभियंता व राजस्थानी शैली के वास्तुकार अभी स्थलीय सर्वेक्षण कर रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने भी अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त, अभियंता मनोज यादव, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, कर निरीक्षक परवेज आलम को साथ लेकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना व लागत तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी जायेगी। पूरी कवायद पर्यटकों के ठहराव के दिनों में वृद्धि करने के लिए की जा रही है। बीते दो दशकों में कुशीनगर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में क्रमशः वृद्धि हो रही है। साल 2019 में यह संख्या 70 हजार दर्ज की गई थी। सैलानी यहां आते हैं लेकिन, एक दिन कम अवधि में ठहरते हैं। चार छह घण्टों में उनका दर्शन पूजन का कार्यक्रम समाप्त हो जाता है। प्रशासन की योजना दर्शनीय व घूमने फिरने योग्य स्थलों की संख्या में वृद्धि कर पर्यटकों के ठहराव के घण्टों में वृद्धि करने की है। इस सम्बंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। नगर को उसके अनुरूप विकसित करने की कोशिश की जा रही है। राजस्थानी शैली का समावेश होने से खूबसूरती और निखरेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵