back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘इक्कीस’ का ऐसा रहा 5वें दिन का कलेक्शन, ‘धुरंधर’ का दबदबा अभी भी बरकरार

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है और पहले सोमवार को सिर्फ ₹1.35 करोड़ की कमाई कर पाई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 की पहली हिंदी रिलीज़ बनी अगस्‍त्‍य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर वॉर ड्रामा ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म रिलीज़ के पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग लेने के बाद लगातार गिरावट का सामना कर रही है। रिलीज़ के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इक्कीस’ ने डे 5 पर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म सोलो रिलीज़ होने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है।

‘इक्कीस’ डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 1 (गुरुवार): ₹7 करोड़

Day 2 (शुक्रवार): ₹3.5 करोड़

Day 3 (शनिवार): ₹4.65 करोड़

Day 4 (रविवार): ₹5 करोड़

Day 5 (सोमवार): ₹1.35 करोड़

कुल कलेक्शन: ₹21.50 करोड़

फिल्म की कमाई का ग्राफ साफ तौर पर गिरावट की ओर इशारा कर रहा है, जिससे इसके आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है।

‘तू मेरी मैं तेरा…’ से भी कमजोर पकड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की हालत काफी हद तक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी होती दिख रही है। यह रोमांटिक कॉमेडी भी रिलीज़ के बाद लंबी रेस में कमजोर पड़ गई है।

5 जनवरी 2026 (डे 12, दूसरा सोमवार) को फिल्म ने सिर्फ ₹0.30 करोड़ की कमाई की, जबकि इसका कुल कलेक्शन अब ₹32.30 करोड़ हो चुका है। फिल्म अभी तक ₹35 करोड़ क्लब में भी एंट्री नहीं कर पाई है।

‘धुरंधर’ के आगे फीकी पड़ीं दोनों फिल्में

वहीं दूसरी ओर, आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। रिलीज़ के 32वें दिन (5 जनवरी 2026) भी फिल्म ने ₹4.5 करोड़ की कमाई की, जो ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ दोनों की कमाई से ज्यादा है।

भारत में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन अब ₹776.75 करोड़ तक पहुंच चुका है और फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है।

‘इक्कीस’ के बारे में

‘इक्कीस’ का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में अगस्‍त्‍य नंदा के साथ दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, विवान शाह और सिमर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म परमवीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे।

फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और यह धर्मेंद्र की आखिरी ऑन-स्क्रीन फिल्म भी मानी जा रही है। बावजूद इसके, मजबूत विषय और दमदार कलाकारों के बाद भी ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर जंग हारती नजर आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵