back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोपोर से टीआरएफ आतंकी संगठन का एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

बारामुला, 05 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद समाप्त करने के अभियान में लगे सुरक्षाबलों ने बारामुला के सोपोर क्षेत्र में नाके के दौरान एक आतंकवादियों के सहयोगी (ओजीडब्ल्यू) हो गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ओजीडब्ल्यू द रजिस्टेंस फ्रंट आतंकवादी संगठन से संबंधित है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार दोपहर बताया कि 3 मार्च की रात सोपोर के मॉडल टाउन में उन्हें आतंकियों तथा उनके सहयोगियों के मौजूद होने की गोपनीय जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ की 179 बटालियन के जवानों के एक दल ने मॉडल टाउन चौराहे पर विशेष नाका स्थापित करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक वाहन को रूकने का इशारा किया लेकिन वाहन चालक ने सुरक्षाबलों को देखकर वाहन को मौके से भगाने प्रयास किया। मौके पर मौजूद सतर्क जवानों ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से टीआरएफ के लेटरपैड तथा अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू की पहचान अहसान-उल-हक खांडे पिता नजीर अहमद खांडे निवासी नौपोरा कलां के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद संदिग्ध सामान अपने कब्जे में लेकर वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने ओजीडब्ल्यू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵