back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिषी के आरापट्टी में दो दिवसीय कोविड जांच शिविर सम्पन्न

सहरसा,18 मई(हि.स.)।जिले में महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय आरापट्टी में टेस्टिंग साइट पर मंगलवार को दो दिवसीय कोविड-19 जांच शिविर के माइक्रो प्लान के प्रथम सत्र का समापन हुआ। फर्मासिस्ट वासुदेव साह एवं लैब टैक्नीशियन कुलदीप सिंह की टीम ने बताया कि दोनों दिनों को मिलाकर कुल 75 लोगों ने अपने जांच करवाये। जिसमें चार लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं। मुखिया आरापट्टी शांतिलक्ष्मी चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण के प्रसार पर चिन्ता व्यक्त की है और पंचायत वासियों से एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने को कहा है। सरकार के निर्देश अनुसार पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी व लेखापाल के माध्यम से मास्क का वितरण कर दिया गया है। मुखियाजी ने लोगों से आग्रह किया है कि वह मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। कोरोना पोजेटिभ पाये गये सभी लोगों को आवश्यक दवाईयाॅं भी उपलब्ध करा दी गयी और उन्हें बता दिया गया है कि सरकारी प्रावधान और ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा स्वैच्छिक स्तर पर लोगों को सभी तरह से मदद की जाऐंगी। मुखिया शांतिलक्ष्मी ने लोगों से यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति के करीबी, रिश्तेदार या परिचित के परिवार में हाल में कोविड अथवा किसी अन्य कारण से भी मौत हो गयी हो तो उनके परिवार के सदस्यों से उनके बैंक खाता का विवरण देने को कहें।यदि उनके पासबुक की प्रविष्टि में दिनांक 01 अप्रैल 20 से 31 मार्च 21 के मध्य 12 रूपये अथवा 330 रूपये काटा गया है तो मृतक के परिजनों से कहें कि बैंक में जाकर वे दो लाख रूपये के लिये बीमा राशि का दावा प्रस्तुत करें। यह दावा दुर्घटना की तिथि से 90 दिनों के अंदर की जा सकती है। वर्ष 2015 से भारत सरकार ने बैंकों के बचत खाताधारकों को दो सस्ती बीमा योजनाऐं प्रदान की थी। 1- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेबीवाई) 330 रुपये में, और दुसरा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) 12 रुपये में। इस संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित कर और गरीब व निरक्षर लोगों को इसमें मदद कर दुखित परिवारों को सरकार से दो लाख रूपये की आर्थिक मदद दिलवायी जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...