back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरेली प्रशासन उपद्रवियों पर सख्त, कहा- 5 दिन पहले से हो रही थी साजिश, NSA के तहत होगी कार्रवाई

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा की साजिश पांच दिन पहले से चल रही थी, आरोपियों पर NSA के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में भड़क उठी हिंसा के पीछे बड़ा राज सामने आया है। जिसमें पुलिस जांच में पता चला है कि,यह हिंसा अचानक नहीं हुई, बल्कि पांच दिन से साजिश के तहत इसकी तैयारी चल रही थी। प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और फायरिंग में पुलिस के 10 जवान घायल हो गए, जबकि कई उपद्रवियों की पहचान CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर की जा रही है।

हिंसा भड़की नहींं भड़काई गई?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को नमाज के बाद कुछ लोग “आई लव मोहम्मद” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब कर दिया। पुलिस ने बताया कि करीब 90 से 95 प्रतिशत लोग नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा कर गए, लेकिन शेष कुछ ने हिंसा भड़काई। पथराव और फायरिंग के साथ ही पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसे नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

CCTV फुटेज की मदद से उपद्रवियों का पता लगा रहा है प्रशासन

अधिकारियों ने खुलासा किया है कि प्रदर्शन को संगठित करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी है। इस कानून के अंतर्गत आरोपी बिना किसी वारंट के गिरफ्तार किए जा सकते हैं और लंबी अवधि तक हिरासत में रखे जा सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि अब तक कई संदिग्धों की पहचान कर उनकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और CCTV फुटेज की मदद से उपद्रवियों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बरेली प्रशासन ने भी इस मामले को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

क्या है NSA?

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) सरकार को बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को पकड़ने और उसे कुछ समय तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है। इसे तब लागू किया जाता है जब किसी की गतिविधि राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक शांति के लिए खतरा मानी जाती है।

बरेली में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस चौकस है 

यह घटना बरेली में कानून व्यवस्था की चुनौती के रूप में सामने आई है, जहां पुलिस और प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। जल्द ही दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है। बरेली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस है और संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। आगामी दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵