उधमपुर, 29 जून (हि.स.)। उधमपुर व्यापरमडल एवं नगर परिषद के पूर्व प्रधान रामानंद वारिया ने उधमपुर-घोरडी सड़क की खस्ता हालत पर गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को चैड़ा करने तथा पक्का बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया गया। पंरतु उधमपुर से कालडी तक सड़क पहले ही बनी थी, आगे की सड़क का कार्य अति धीमी गति से चल रहा है, जिससे उस क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हांेने जिला प्रशासन व संबंधित केंद्रीय विभाग से मांग की कि इस प्रोजैक्ट के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यह कार्य तय समय सीमा अवधि में पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि उस रूट पर बसों की संख्या कम है जिस कारण सवारी अपनी जान जोखिम में डालकर मैटाडोर की छतों पर सफर करने के लिए विवश हो जाती है। उन्होंने कहा कि वहां कोरोना महामारी के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जाती हैं। उन्होंने इस रूट पर पर्याप्त मात्रा में मैटाडोर चलाने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——–




