back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बांग्लादेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर खालिदा जिया के निधन की पुष्टि की है। पार्टी के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

लंबे समय से बीमार थीं खालिदा जिया

खालिदा जिया कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें मधुमेह, गठिया, लीवर सिरोसिस, हृदय रोग और सीने से जुड़ी समस्याएं थीं। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 23 नवंबर से वह एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और 11 दिसंबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीते कुछ दिनों से वह आईसीयू में थीं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।

विदेश ले जाने की तैयारी, लेकिन नहीं मिली इजाजत

बीएनपी ने खालिदा जिया को बेहतर इलाज के लिए विदेश ले जाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए कतर से एक विशेष विमान भी ढाका पहुंच गया था और एयरपोर्ट पर स्टैंडबाय रखा गया था। हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए लंदन ले जाने की अनुमति नहीं दी। खास बात यह है कि खालिदा जिया ने अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले 29 दिसंबर को चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने बोगरा-7 सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के नेतृत्व में चुनाव कराए जा रहे थे।

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री

खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने पहली बार 1991 में प्रधानमंत्री पद संभाला और इसके बाद दो बार देश का नेतृत्व किया। वह पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद दुनिया की दूसरी महिला नेता थीं, जिन्होंने किसी मुस्लिम देश की प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी। खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर भारत ने भी चिंता जताई थी। 1 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि खालिदा जिया ने बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक योगदान दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...