हल्द्वानी, 28 जून (हि.स.)। दूसरे राज्यों के लिए अभी रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। मगर लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द ही 19 करोड़ रुपये जारी करने वाली है। यह जानकारी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। उन्होंने बताया कि डेल्टा प्लस वायरस की वजह से कई राज्य फिर से लॉकडाउन की तरफ जाने वाले हैं, लिहाजा लोगों की जान की सुरक्षा करना सरकार का पहला कर्तव्य है। दूसरे राज्यों के लिए बस संचालन हालातों के मद्देनजर ही किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता




