back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईआईटी के गार्ड को बंधक बनाकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। दक्षिण पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ और किशनगढ़ थाने की संयुक्त टीम ने लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपितों के नाम योगेंद्र, मनीष सिसोदिया और श्री भगवान बताए गए हैं। हाल ही में इन्होंने आईआईटी के सिक्योरिटी गार्ड से लूटपाट की थी। डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि आईआईटी के गार्ड हरिदत्त ने शिकायत दी थी कि वह पंप हाउस पर ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने पांच हजार रुपए नगदी, कुछ कागजात और उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले भी अभिषेक नाम के एक दूसरे कार्ड से इसी प्रकार लूटपाट की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपित योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर बाकी दो आरोपित भी हत्थे चढ़ गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों संगम विहार इलाके में रहते थे और कंस्ट्रक्शन साइट पर कई जगह कॉपर वायर आदि की लूट में शामिल रहे हैं। मुख्य आरोपी योगेंद्र 4 मामलों में शामिल पाया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता चला है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक और बदलती जीवनशैली ने लोगों के काम करने और जीने के तरीके को काफी हद...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵