back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गीता कपूर ने किसके नाम का लगाया सिन्दूर? वायरल हो रही तस्वीरें

सुरभि सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लाल रंग के लिबास में गीता कपूर किसी नई -नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में गीता मांग में सिन्दूर लगाए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर हर किसी की नजर ठहर सी जा रही है। हालांकि यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है, जिसे खुद गीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया था। फैंस गीता की इन तस्वीरों को देखकर उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी मांग में किसके नाम का सिन्दूर लगाया है? कहीं उन्होंने गुपचुप तरीके से किसी से शादी तो नहीं रचा ली! फैंस के इन सवालों का फिलहाल गीता ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि गीता कपूर इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 ‘ में इस बात का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है गीता कपूर इन दिनों ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 ‘ में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं और शो में वह कंटेस्टेंट के बीच गीता माँ के नाम से मशहूर हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

विवादों में फंसा 10 वाला बिस्कुट स्टार! नाबालिग संग अश्लील कंटेंट पर मचा हंगामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर अपने '10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी...' डायलॉग से रातों-रात सनसनी बने कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...