back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्यां घट कर हुई 1350,रिकवर 7551 व 54 की मौत

सहरसा,17 मई. हि.स.)। जिले मेंं कोरोना संक्रमण की दर में लगातार पिछले कुछ दिनों से कमी आ रही है।जबकि अब भी काफी सतर्क एवं सावधानी रखने की आवश्यकता है। संक्रमितों की संख्या में कमी हुई है।वहीं दो लोगों की रविवार को भी मौत कोरोना से हुई है। हालांकि लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही हैं एवं मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में भी तेजी आयी है। रविवार को जहां 86 संक्रमित पाये गए। वहीं 285 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार आम लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमितों की संख्या में अब काफी कमी आ रही है। सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1350 है।जिनका इलाज होम आइसोलेशन एवं सदर अस्पताल में किया जा रहा है।अबतक 31 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 8986 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिनमें 7551 मरीज रिकोवर होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में 315 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं।जिनमें 189 शहरी क्षेत्र में एवं 126 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 54 लोगों की मौत हुई है। रविवार को 4327 लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है।जिनमें 18 से 44 आयुवर्ग के 3950 लोगों को प्रथम डोज दिया गया है।जबकि 59 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।कुल एक लाख 41 हजार 327 लोगों को प्रथम डोज दिया गया है।जबकि 32 हजार 278 लोगों को दूसरा डोज कोरोना वैक्सीन का दिया गया है।उन्होंने जिले वासियों से अपील कर कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। संक्रमण की स्थिति जिले में बढी हुई है।इस कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵