back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डा. राहुल, प्रो. मंजू व संजीव को मिला आईआईसी एचएनबीजीयू नवाचार सम्मान

श्रीनगर, 17 मई (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के (इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल)आईआईसी की ओर से आयोजित इनोवेशन अवार्ड प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पर रहे डा. राहुल कुमार, प्रो. मंजू खंडड़ी पांडेय, संजीव कुमार, लक्ष्य त्यागी व डा. रामनिवास देसवाल को आईआईसी एचएनबीजीयू नवाचार सम्मान दिया गया। आईआईसी सेल के निदेशक प्रो. अतुल ध्यानी और डा. आलोक सागर गौतम द्वारा अवार्ड की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि छात्रों और शिक्षकों में वोकल फॉर लोकल और नई सोच के साथ नई खोज को समाज लिए उपयोगी बनाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रेजेंटेशन द्वारा सभी आवेदन कर्ताओं का आकलन करने के उपरांत अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. राहुल कुमार सिंह ने प्रथम, मनोविज्ञान विभाग की प्रो. मंजू खंडूरी पांडे ने द्वितीय और भौतिकी विभाग के संजीव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही बेस्ट प्रैक्टिस अवार्ड के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र लक्ष्य त्यागी, पूर्व अतिथि शिक्षक डा. राम निवास देसवाल को चुना गया। हिन्दुस्थान समाचार /राज

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी है ‘केनेडी’, कॉन्ट्रैक्ट किलर बने राहुल भट्ट बोले-किरदार ने मुझे अंदर से बदल दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पहचान बन चुकी डार्क और रॉ क्राइम थ्रिलर की दुनिया में लौट आए...
spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵