back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाजार में IPO का धमाका: 8 दिसंबर से निवेशकों के लिए खुलेंगे 12 नए इश्यू, 16 कंपनियां करेंगी एंट्री!

इस हफ्ते 8 दिसंबर से 12 नए IPO खुलेंगे और 16 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। निवेशकों के लिए Wakefit Innovations और ICICI Prudential AMC जैसे बड़े इश्यू आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए बेहद अहम रहने वाला है। इस हफ्ते निवेशकों के पास 12 नए IPO में निवेश करने का अवसर होगा, जबकि 16 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होकर अपनी ट्रेडिंग की शुरुआत करेंगी। इनमें से 5 IPO मेनबोर्ड से जबकि शेष SME सेगमेंट से जुड़े हुए हैं। Wakefit Innovations और ICICI Prudential AMC जैसे बड़े इश्यू निवेशकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

नए खुलने वाले प्रमुख IPO

-Wakefit Innovations IPO

कंपनी ₹1,288.89 करोड़ जुटाने जा रही है। यह 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹185-₹195 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 76 शेयर का होगा। लिस्टिंग 15 दिसंबर को BSE और NSE पर संभावित है।

-K. V. Toys India IPO

यह ₹40.15 करोड़ का SME इश्यू है, जो 8 से 10 दिसंबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड ₹227–₹239 और लॉट साइज 600 शेयर है। लिस्टिंग BSE SME पर 15 दिसंबर को हो सकती है।

-Prodocs Solutions IPO

₹27.60 करोड़ का यह इश्यू 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹131–₹138, लॉट साइज 1,000 शेयर। लिस्टिंग 15 दिसंबर को BSE SME पर संभावित है।

-Riddhi Display Equipments IPO

₹24.68 करोड़ का इश्यू 8 से 10 दिसंबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड ₹95-₹100, लॉट साइज 1,200 शेयर। लिस्टिंग 15 दिसंबर को BSE SME पर हो सकती है।

10 दिसंबर से खुलने वाले बड़े IPO-

-Nephrocare Health IPO

₹871.05 करोड़ का यह मेनबोर्ड IPO 10 से 12 दिसंबर तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹438–₹460 और लॉट साइज 32 शेयर। लिस्टिंग 17 दिसंबर को BSE-NSE पर संभावित है।

– Park Medi World IPO

₹920 करोड़ का यह इश्यू भी 10 से 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड ₹154–₹162 और लॉट साइज 92 शेयर। लिस्टिंग 17 दिसंबर को हो सकती है।

– Unisem Agritech IPO

₹21.45 करोड़ का SME IPO 10 से 12 दिसंबर तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹63–₹65 और लॉट साइज 2,000 शेयर। लिस्टिंग 17 दिसंबर को BSE SME पर संभावित है।

– Shipwaves Online IPO

₹56.35 करोड़ का इश्यू 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस ₹12 प्रति शेयर, लॉट साइज 10,000 शेयर। लिस्टिंग 17 दिसंबर को BSE SME पर हो सकती है।

11 और 12 दिसंबर को खुलने वाले IPO-

– Pajson Agro India IPO

₹74.45 करोड़ का यह IPO 11 से 15 दिसंबर तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹112–₹118 और लॉट साइज 1,200 शेयर। लिस्टिंग 18 दिसंबर को BSE SME पर संभावित है।

– ICICI Prudential AMC IPO

यह मेनबोर्ड IPO 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू साइज और प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है। संभावित लिस्टिंग 19 दिसंबर को होगी।

– Ashwini Container Movers IPO

₹71 करोड़ का यह IPO 12 से 16 दिसंबर तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹135–₹142, लॉट साइज 1,000 शेयर। लिस्टिंग 19 दिसंबर को NSE SME पर हो सकती है।

इस हफ्ते किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग-

इस हफ्ते शेयर बाजार में कई कंपनियां लिस्टिंग करने जा रही हैं। 8 दिसंबर को BSE SME पर Astron Multigrain और Ravelcare, जबकि NSE SME पर Invicta Diagnostic, Speb Adhesives और Clear Secured की एंट्री होगी। 9 दिसंबर को BSE SME पर Helloji Holidays और NSE SME पर Neochem Bio के शेयर सूचीबद्ध होंगे। 10 दिसंबर को Meesho, Aequs और Vidya Wires की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी, वहीं इसी दिन NSE SME पर Shri Kanha Stainless की शुरुआत होगी। 11 दिसंबर को BSE SME पर Luxury Time और Western Overseas Study Abroad की लिस्टिंग तय है। वहीं 12 दिसंबर को BSE SME पर Methodhub Software और NSE SME पर ScaleSauce व Flywings Simulator Training के शेयर बाजार में दस्तक देंगे।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह-

नया सप्ताह IPO निवेश के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल, बिजनेस मॉडल और रिस्क फैक्टर का जरूर आकलन करें। SME IPO में जोखिम अपेक्षाकृत अधिक होता है, जबकि मेनबोर्ड IPO लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵