back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार,पांच रेमडेसिवर इंजेक्जन बरामद

जयपुर,17 मई (हि.स.)। सोडाला थाना पुलिस ने जयपुर शहर में रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच रेमडेसिवर इंजेक्जन बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर पर नियंत्रण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा महामारी रेडअलर्ट-जन अनुशासन पखवाडा लागू किया गया। कोरोना महामारी की घातक लहर के चलते जयपुर शहर में रेमडेसिवर इक्जेशन की किल्लत एवं भारी मांग के चलते इनकी कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सोडाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोडाला इलाके में स्थित सीतादेवी अस्पताल व पॅजा हास्पीटल के आसपास रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी करने वालो गिरोह सक्रिय है। जो रेमडेसिवर इंजेक्जन की किमत से कही अधिक किमतों पर पीडित लोगों को बेचा रहा है। जिस पर सोडाला थाना पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर शिकायत का सत्यापन किया गया तो सीतादेवी अस्पताल के पास दिलखुश नाम का व्यक्ति 2 हजार 450 रुपये का रेमडेसिवर इंजेक्जन 25 हजार रुपये में बेच रहा था। जिस पर इशारे मिलने पर पुलिस टीम ने रेमडेसिवर इंजेक्जन जब्त कर गिरोह में लिप्त अन्य सदस्य बलबीर,पुष्पेन्द्र व गोपाल को धर—दबोचा और उनके पास से चार अन्य रेमडेसिवर इंजेक्जन बरामद किए गए है। वहीं एक अन्य आरोपित मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में खुलाया हुआ कि रेमडेसिवर इंजेक्जन मेडिकल स्टोर पर 25 सौ से 36 सौ के बीच में मिलते है परन्तु हमने पहले से ही रेमडेसिवर इंजेक्जनों को स्टोर करना शुरू कर दिया था और जरूरतमंद लोगों को रेमडेसिवर इंजेक्जन 25 से 30 हजार रुपये में बेच रहे थे। सोडाला सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल सिंह भांटी ने बताया कि रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी करने वाला बलबीर सिंह (25) निवासी गांव हथोडी तहसील वल्लभनगर,वैर, जिला भरतपुर हाल मालवीय नगर रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी का मुख्य सरगना है, जिसने धनवन्तरी काॅलेज से नर्सिंग किया है। पूर्व में अस्पतालों में नर्सिंग स्टाॅफ का काम भी कर चुका है। आरोपित वर्तमान में अपने निवास पर ऑफिस खोल पर रखा है और घरों, अस्पतालों में नर्सिंग स्टाॅफ उपलब्ध करवाता है। वहीं दूसरा आरोपित पुष्पेन्द्र जैतवाल (32)निवासी अग्रसेन विहार न्यू मंडी हिण्डौन सिटी जिला करौली हाल,पटेल मार्ग शिप्रापथ मानसरोवर जयपुर का रहने वाला है। जो अपने घर पर ही रहकर रेमडेसिवर इंजेक्जन की जरूरत वाले लोगों की वाॅटसअप पर डिमाण्ड प्राप्त कर आरोपित बलबीर के मार्फत कमिशन बेस पर रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी करवाता है। आरोपित दिलखुश गुर्जर (21)निवासी बनेठा जिला टोंक हाल सैयद्द का गट्टा टोंक रोड जयपुर का रहने वाला है। जो रेमडेसिवर इंजेक्जन की कालाबाजारी में केरियर का काम करता है और सप्लाई करके रूपये प्राप्त करता है और चौथा आरोपित गोपाल चौधरी निवासी बयाना भरतपुर हाल मानसरोवर का रहने वाला है जो वर्तमान में सी.के.बिरला अस्पताल में नर्सिंग स्टाॅफ है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵