back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कच्चा तेल 14 साल के उच्चतम स्तर पर, एशियाई बाजार में कोहराम

नयी दिल्ली , 7 मार्च (आईएएनएस)। रूस से कच्चे तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की पश्चिमी देशों के मंशा ने न सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंच दिया है बल्कि प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तबाही मचा दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बाजार खुलने ही ब्रेंट क्रूड वर्ष 2008 के बाद के उच्चतम 139.13 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 130.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 10.6 प्रतिशत यानी 12.60 डॉलर की तेजी के साथ 130.72 डॉलर प्रति बैरल पर है। अमेरिकी क्रूड भी नौ फीसदी की छलांग लगाकर 126.09 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चा तेल साल की शुरूआत से अब तक 67 प्रतिशत महंगा हुआ है और दुनिया भर के शेयर बाजारों पर इसका असर दिखने लगा है। सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में कच्चे तेल के कारण आग लगी हुई है। जापान का निक्के ई और हांगकांग का हैंगशैंग तीन फीसदी से अधिक टूटा है जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और बीएसई का सेंसेक्स तथा एनएसई के निफ्टी में दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिन्केन ने रविवार को कहा कि अमेरिकी सरकार और सहयोगी देश रूस से कच्चे तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहे हैं। इसके बाद अमेरिका के निचली सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने भी कहा कि प्रतिनिधि सभा रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और साथ ही सदन इस सप्ताह यूक्रेन के लिये 10 अरब डॉलर की सहायता राशि जारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सदन रूस को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग थलग करने के लिये सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि वैश्विक बाजार में पहले से ही यह आशंका जोर पर थी कि पश्चिमी देश कच्चे तेल के आयात को भी प्रतिबंध की सूची में शामिल कर देंगे। रूस कच्चे तेल के उत्पादन के मामले में दुनिया में तीसरे और निर्यात के मामले में दूसरे स्थान पर है। ऐसी स्थिति में रूस से कच्चे तेल के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध इसकी वैश्विक आपूर्ति के लिये बहुत बड़ा संकट है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति कम होने से इसके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी कोहराम मचा हुआ है। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...