back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुष्कर्म में नाकाम होने से गुस्साए चौकीदार ने की थी हत्या, फरार नाबालिग चौकीदार निरुद्ध

जयपुर,16मई (हि.स.)। सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार को मजदूर महिला के सिर पर सरिये के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर फरार हुए फैक्ट्री चौकीदार को पुलिस ने पकड लिया है और पूछताछ में सामने आया कि सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्ट्री में लकड़ी लेने आई महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के संघर्ष करने पर दुष्कर्म में नाकाम रहा और पुलिस के बचने के लिए उसका सिर फोड़कर हत्या कर दी और लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) हरेंद्र महावर ने बताया कि मूल रुप से टोंक जिले की रहने वाली मृतका मनभर अपने पति के साथ जयपुर में किराए से कमरा लेकर रहती थी। वह सीतापुरा में बिजली के मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि उसका पति सीतापुरा में ही जवाहरात की फैक्ट्री में काम करता है। गत 14 मई को ईद के दिन फैक्ट्री की छुट्टी होने से मनभर का पति घर पर ही था। जबकि मनभर काम करने फैक्ट्री गई थी। वह अक्सर रोजाना शाम 6 बजे लकड़ियां बीनकर घर लौट आ जाती थी। 14 मई को रात 9 बजे तक मनभर घर नहीं लौटी तब वह सांगानेर सदर थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने एक महिला के शव की फोटो मोबाइल फोन में दिखाई। तब पति ने शव की पहचान पत्नी के रुप में की। 15 मई को सीतापुरा में राजीव शर्मा की फैक्ट्री में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। तब मौका मुआयना करने पर महिला के सिर पर चोट के निशान मिले। पहचान नहीं होने पर सांगानेर सदर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पति ने हत्या का केस दर्ज करवाया। थानाप्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस पड़ताल में फैक्ट्री के चौकीदार के 14 मई की शाम से गायब होने की जानकारी मिली। तब उस पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिग आरोपित ने खुलासा किया कि 14 मई की शाम को मनभर उसकी फैक्ट्री में लकड़ियां लेने आई थी। तब उसे अकेला देखकर चौकीदार युवक की नियत बिगड़ गई। उसने मनभर को पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन महिला ने खुद की इज्जत बचाने के लिए संघर्ष किया। इससे गुस्साए चौकीदार युवक ने मनभर के सिर पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। तब वह घबराकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई। इससे भी चौकीदार पर संदेह हो गया था। हत्या की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने उसे निरुद्ध कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵