back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में आठवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर महिला डाक्टर की मौत

— हाईकोर्ट में न्यायाधीश के पीआरओ पिता ने जालौन मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया — अधिवक्ता देवर ने भाभी के गिरने की दी थी मायके वालों को सूचना, जांच में जुटी पुलिस कानपुर, 15 मई (हि.स.)। जनपद के बिठूर थानाक्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालत में महिला डॉक्टर की अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना में मायके पक्ष ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर दामाद पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) अर्जुन प्रसाद ने जनवरी 2019 को मंजू की शादी मूलरुप से रायबरेली निवासी व जालौन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुशील वर्मा से की थी। दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा रुदांश है और डॉक्टर दम्पति बिठूर इलाके के सिंहपुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट में टावर नंबर-5 की आठवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-8 ए रहते हैं। पिता ने बताया कि हाल ही में बेटी मंजू ने प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने बताया कि बीती देर रात दामाद के छोटे भाई अधिवक्ता सुधीर वर्मा का फोन आया कि बेटी मंजू अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल की बालकनी से गिर गई है। शनिवार को जब वह परिवार के साथ कानपुर पहुचे तो पता चला कि बेटी मंजू की मौत हो चुकी है। डाक्टर बेटी की मौत पर उन्होंने बताया कि दामाद ने 40 लाख रुपये लोन पर फ्लैट लिया था। आरोप लगाया कि दामाद बैंक से लोन ली गई रकम (किस्तें) भरने के लिए वह बेटी मंजू पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। इस घटना से मृतक की मां रीना कुटार, भाई विष्णुकांत और दोनों बहनें सरिता व गरिमा बेसुध हो गए। मायके पक्ष ने बताया कि दामाद के एक भाई सुनील वर्मा कानपुर देहात जनपद में बीएसए हैं। बिठूर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपों की जांच शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...