back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वडोदरा में नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

वडोदरा/अहमदाबाद,15 मई (हि.स.)। वडोदरा शहर के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपूराई चौराहे के पास तड़के आज कार और ट्रक के बीच भीषण दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूरत ओलपाड रोड स्थित पारा सुख मंदिर रो हाउस निवासी अशोकभाई गोकुलभाई गोदानी, संजयभाई उर्फ चंदू हसमुखभाई गोदानी के साथ भावनगर जिले के महुवा तहसील के भंभानिया गांव निवासी राजूभाई गिरधरभाई गोंडालिया कार से सौराष्ट्र से सूरत कोरोना रोगियों की सेवा के लिए आ रहे थे। इसी बीच वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपूरई चौराहे के पास चालक को झपकी आ गई। तेज गति से आर रही कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर को फांद कर विपरीत दिशा पर आ गई। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। ट्रक की भीषण भिड़ंत के बाद कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद कपूराई पुल के नीचे रहने वाले लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना से आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना पानिगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे तीनों युवकों के शव दमकलकर्मियों की मदद से निकाला गया। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵