back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार जीत के बाद BJP का बढ़ा सिरदर्द! कैबिनेट का पूरा स्ट्रक्चर बदलना तय, मंत्रियों की संख्या में आएगी कमी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को 202 सीटों के साथ बड़ी जीत मिली है लेकिन कैबिनेट में 6 विधायक पर 1 मंत्री के नए फॉर्मूले से BJP के मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को मिली बंपर जीत ने जहाँ एक ओर गठबंधन को रिकॉर्ड बहुमत दिया है, वहीं दूसरी ओर सरकार गठन और कैबिनेट के बंटवारे को लेकर नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। इस बार अधिकतम 36 मंत्री वाली कैबिनेट की तस्वीर पूरी तरह बदली होगी, जिससे बीजेपी के मंत्रियों की संख्या में कटौती हो सकती है।

 कैबिनेट में 6 विधायक पर एक मंत्री का नया फॉर्मूला

2025 में NDA को 202 सीटों पर जीत मिली है, जिसने पिछली बार (2020 में 126 सीटें) के फार्मूले को बदल दिया है।

पिछला फॉर्मूला (2020): 3.5 विधायकों पर एक मंत्री पद। (JDU को 13, BJP को 22 मंत्री पद मिले थे)।

नया फॉर्मूला (2025): 202 विधायकों के साथ, इस बार 6 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला सेट किया जा सकता है।

पार्टी 6 विधायक पर 1 मंत्री के फॉर्मूले के अनुसार संभावित मंत्री पद

JDU 15 मंत्री

BJP 16 मंत्री (पिछली बार 22 थे)

LJP (R) (चिराग पासवान) 3 मंत्री

HAM (मांझी) 1 मंत्री

RLSP (उपेंद्र कुशवाहा) 1 मंत्री

कुल मंत्री 36 (अधिकतम संख्या)

इस नए फार्मूले के तहत BJP के कोटे में सीधे 6 मंत्रियों की कमी आ सकती है, जिससे गठबंधन के भीतर सत्ता का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल जाएगा।

विभागों और पोर्टफोलियों में भी बड़ा फेरबदल

मंत्रियों की संख्या में कमी के साथ-साथ पोर्टफोलियो के बंटवारे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, पिछली कैबिनेट में बीजेपी के पास करीब 26 विभाग थे, जिनमें वित्त, प्लानिंग, पथ निर्माण, राजस्व, शहरी विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, खनन, कृषि और कानून जैसे बड़े विभाग शामिल थे। इस बार इन विभागों में कटौती होगी।चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं को बीजेपी कोटे के बड़े विभाग दिए जा सकते हैं, जिससे बीजेपी का दबदबा कम होगा।JDU के पास पिछली बार गृह, इंटेलिजेंस, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, शिक्षा और मद्य निषेध जैसे प्रमुख विभाग थे। इस बार JDU के पास रहे एक या दो विभाग में भी फेरबदल संभव है।

कई मंत्रियों की होगी छुट्टी

नई कैबिनेट में कुछ पुराने चेहरे बाहर हो सकते हैंआलोक रंजन झा (सहरसा) और सुमीत सिंह (चकाई) अपनी सीटें हार गए हैं, इसलिए उनका कैबिनेट में शामिल होना अब संभव नहीं है।6 विधायकों के फॉर्मूले के कारण बीजेपी को अपने कोटे से 5 और मौजूदा मंत्रियों को हटाना पड़ सकता है।

JDU में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत अन्य कई जीते हुए विधायक मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कितने डिप्टी सीएम होंगे?एक और बड़ा सवाल डिप्टी सीएम के पद को लेकर बना हुआ हैपिछली बार कमजोर स्थिति के कारण नीतीश कुमार ने 2 डिप्टी सीएम स्वीकार किए थे। इस बार NDA मजबूत है।19 सीटें जीतने वाली LJP (R) भी डिप्टी सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर सकती है, जिससे सरकार में उपमुख्यमंत्रियों की संख्या को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को ही लेना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵