back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेलीकॉम सेक्टर में जियो का बढ़ा दबदबा, 41 करोड़ से ज्यादा हुआ सब्सक्राइबर बेस

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। अपने सब्सक्राइबर की संख्या के बल पर रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। देश में अभी रिलायंस के सब्सक्राइबर्स की संख्या 41 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो ने फरवरी के महीने में ही अपने नेटवर्क में 42 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ा है। इसके कारण उसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 41 करोड़ 49 लाख से ज्यादा हो गई है। हालांकि इस संबंध में रिलायंस जियो ने अपनी ओर से एक बयान जारी करके दावा किया है कि साल 2021 की पहली तिमाही में मार्च तक उसके उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 42.62 करोड़ हो चुकी है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2021 में कुल 82 लाख नए टेलीकॉम सब्सक्राइबर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से जुड़े हैं। इनमें रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा 42 लाख सब्सक्राइबर अपने साथ जोड़े, तो एयरटेल ने 37 लाख नए सब्सक्राइबर को अपने साथ लाने में कामयाबी हासिल की। अगर मंथली ग्रोथ की बात की जाए तो टेलीकॉम सेक्टर में फरवरी महीने के दौरान ग्रामीण इलाकों में 0.44 फीसदी का और शहरी इलाकों में 0.9 4 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया है। इस महीने के दौरान रिलायंस जियो और एयरटेल का कस्टमर मार्केट शेयर भी तुलनात्मक रूप से बढ़ गया है। जियो का कस्टमर मार्केट शेयर 35.43 फीसदी से बढ़कर 35.54 फीसदी हो गया है। एयरटेल का कस्टमर मार्केट शेयर 29.72 फीसदी से बढ़कर 29.83 फीसदी हो गया है जबकि एमटीएनएल और बीएसएनएल का कुल मिलाकर कस्टमर मार्केट शेयर 10 फीसदी का है। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵