back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु की सड़कों पर जाम का ‘ट्रैफिक सॉल्यूशन’CM सिद्धारमैया ने प्रेमजी से मांगी उधार की सड़क!

बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए CM सिद्धारमैया ने अजीम प्रेमजी से Wipro कैंपस की सड़क सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए मांगी है ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक चौंकाने वाला और बेहद खास कदम उठाया है। देश के दिग्गज उद्योगपति और विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी को खुद मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर ‘सड़क उधार’ मांगी है जी हां, आपने सही पढ़ा सरकार अब निजी परिसरों से भीड़भाड़ कम करने के लिए मदद मांग रही है और इस बार अपील की गई है विप्रो कैंपस के भीतर से वाहनों को निकालने की इजाजत की।

 ORR पर जाम का ‘ऑपरेशन बाईपास’

दरअसल, बेंगलुरु का आउटर रिंग रोड (ORR) इलाका आईटी कंपनियों का गढ़ है और साथ ही ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा सिरदर्द भी। पीक आवर्स में यहां का हाल किसी ‘वाहन महाकुंभ’ से कम नहीं होता । ऐसे में ट्रैफिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि,यदि विप्रो का कैंपस आंशिक रूप से पब्लिक ट्रांजिट के लिए खोला जाए, तो कम से कम 30% तक ट्रैफिक का बोझ हल्का हो सकता है। और इसी सुझाव के तहत, CM सिद्धारमैया ने 19 सितंबर को प्रेमजी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने प्रेमजी के सामाजिक योगदान और शहर के विकास में उनके दृष्टिकोण की तारीफ करते हुए आग्रह किया कि वह इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करें।

‘बेहतर बेंगलुरु के लिए साथ आएं’

मुख्यमंत्री ने लिखा, पीक ट्रैफिक के समय वाहनों की अत्यधिक भीड़ न केवल गतिशीलता और उत्पादकता को प्रभावित कर रही है, बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता पर भी बुरा असर डाल रही है। विप्रो जैसी कंपनियों का सहयोग इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।साथ ही सरकार ने कंपनी से आग्रह किया है कि वह अफसरों के साथ मिलकर एक व्यवहारिक योजना बनाए ताकि जल्द से जल्द इसे लागू किया जा सके।

जब ऑफिस छोड़ने लगे कंपनियां…

ट्रैफिक ही नहीं, सड़कों की हालत भी बेंगलुरुवासियों की परेशानी बढ़ा रही है। हाल ही में लॉजिस्टिक्स टेक कंपनी ब्लैकबक के को-फाउंडर राजेश याबाजी ने ऐलान किया कि वह बेलंदूर स्थित ऑफिस छोड़ रहे हैं, क्योंकि सड़कें गड्ढों और धूल से भर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, यह रोड गड्ढों और धूल के लिए बदनाम है। हालात सुधरने में शायद पांच साल लगें!

विपक्ष ने बोला हमला, सरकार बैकफुट पर

इस घटनाक्रम ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बेंगलुरु को ‘गड्ढों का शहर’ कहकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि, शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर दम तोड़ चुका है। निवेशक राज्य छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार पर कन्नड़ गौरव की उपेक्षा का भी आरोप लगाया।

सरकार का जवाब: 1,100 करोड़ की मरम्मत योजना

विवाद बढ़ता देख उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरु विकास मंत्री डी. के. शिवकुमार ने बचाव करते हुए कहा कि नवंबर तक गड्ढे भरने की समयसीमा तय कर दी गई है। उन्होंने 1,100 करोड़ रुपये की सड़क सुधार योजना की घोषणा करते हुए कहा, हमारा लक्ष्य है स्वच्छ और सुचारू बेंगलुरु।

क्या ‘उधार की सड़क’ से बचेगा बेंगलुरु?

फिलहाल, सिद्धारमैया सरकार की कोशिशें बताती हैं कि ‘रोड टू सॉल्यूशन’ कहीं न कहीं अजीम प्रेमजी की चौखट से होकर गुजर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जानिए भारत की अनोखी कंपनियां, जहां मालिक नहीं बल्कि ट्रस्ट करता है शासन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में ज्यादातर बड़े उद्योगपति परिवारों के नियंत्रण में होते हैं, जहां मालिकाना हक और प्रबंधन एक ही परिवार के पास...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...