back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबादः पुलिसकर्मी बताकर रिटायर्ड रेलवे कर्मी से हजारों की टप्पेबाजी

फिरोजाबाद, 14 मई (हि.स.)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार को एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी से पुलिस बनकर आये एक शातिर अपराधी ने टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला धर्म निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त श्रीकृष्ण गुरुवार को अपनी दो पहिया वाहन पर बैठकर फिरोजाबाद किसी कार्य से जा रहे थे। वह भी शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पुल के ऊपर पहुंचे, तभी मोटर साइकिल सवार युवक आया और उनको रोक लिया। अपने आप को पुलिस कर्मी बताकर उनके वाहन की चाबी निकाल लिया और नशीला पदार्थ के नाम पर जेब की तलाश ली। श्रीकृष्ण की जेब में रखे 25,350 रुपये व आधार कार्ड और वाहन की चाबी को कब्जे में लेकर कहा कि आगे दारोगा जी चेकिंग कर रहे है, वहां आकर अपने कागज दिखाये। जब श्रीकृष्ण बताये गये स्थान मंडी के ढलान पर पहुंचे तो वहां कोई नही था। यह देख वह सन्न रह गये। तब वो समझे कि उनके साथ टप्पेबाजी हुई है। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

फिरोजाबाद में सिरसागंज के टेंट हाउस में भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख, जानिए अब क्या है ताजा हालत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵