back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बॉलीवुड हस्तियों ने नर्सो को कहा शुक्रिया

देश में बढ़ती कोरोना महामारी के बीच देश के डॉक्टर्स और नर्सेज निःस्वार्थ भाव से दिन -रात इस महामारी से पीड़ित लोगों की मदद में लगी हुए हैं। ऐसे में आज यानी 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बॉलीवुड हस्तियों ने नर्सो को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए शुक्रिया कहा है और उन्हें सोशल मीडिया के जरिये सलाम किया है। अभिनेता संजय दत्त ने नर्सों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए ट्वीट किया-‘पिछले कुछ दिनों में, मैं अपने रोगियों की भावना के उत्थान की कोशिश कर रही नर्सों की खबरें पढ रहा हूं, जबकि वे खुद को भावनात्मक और शारीरिक तनाव में जा रही हैं । आप हमारे लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए आप सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता!’ अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-‘जब मैं हाल ही में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिस चीज ने मुझे पूरी तरह ठीक किया वह थी नर्सों की अद्भुत क्षमता । निस्वार्थ और बिना रुके। असली नायकों के लिए धन्यवाद!’ वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ‘ नर्सों ने मानवता को लंबे समय तक काम करने और अपने मरीजों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाली हर चीज से ऊपर रखा है । यह #इंटरनेशनलनर्सडे पर मैं उनके अथक प्रयासों और कोविड-19 से लड़ने के लिए उनके अमर भावना को सलाम करता हूं । हम हमेशा आप सभी के ऋणी रहेंगे!’ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा-‘हर दिन जहां हममें से ज्यादातर लोग घर पर रह रहे हैं, वहीं नर्सें हमें स्वस्थ रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। वे हमेशा हमारे साथ हैं, और रहेंगी । जीवन को बचाने के लिए अथक परिश्रम करने के लिए सभी नर्सों को धन्यवाद … हैप्पी इंटरनेशनल नर्स डे!’ इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां इंटरनेशनल नर्स डे पर नर्सों के प्रति अपना आभार प्रकट कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵