back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-पाक मैच पर भड़‍के सिंगर दिलजीत दोसांझ, फिल्‍म विवाद पर भी तोड़ी चुप्‍पी, कहा- शूटिंग पहले हुई…

पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार पहलगाम आतंकी हमले और अपनी फिल्म 'सरदारजी 3' को लेकर हुए विवाद पर चुप्‍पी तोड़ी है। इस मसले पर सिंगर ने खुलकर बात की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और अपनी फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर पैदा हुए विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़कर प्रतिक्रिया दी है।

इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच पर भी खुलकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म ‘सरदारजी 3’ की शूटिंग आतंकी हमले से पहले पूरी हो चुकी थी और अब दोनों देशों के बीच मैच चल रहा है। आइए जानते हैं कि दिलजीत ने इस विवाद को लेकर क्या कहा।

फिल्‍म के विवाद के बाद तोड़ी चुप्‍पी


दिलजीत दोसांझ ने मलेशिया में अपने कॉन्सर्ट के दौरान पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर हुए विवाद पर बात की। इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।


इनमें से एक वीडियो में दिलजीत दोसांझ भारत के तिरंगे को सलामी देते नजर आए। उन्होंने कहा, “ये मेरे देश का झंडा है। हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए।” इसके बाद उन्होंने दर्शकों से कहा कि उन्हें उनसे एक जरूरी बात साझा करने की अनुमति चाहिए।

फिल्‍म की शूटिंग पहले, फिर मैच


वहीं दूसरी वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने बताया कि फरवरी में उनकी फिल्म ‘सरदारजी 3’ की शूटिंग के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद पहलगाम में आतंकी हमला हुआ।

इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए। उन्होंने कहा, “उस समय भी और अब भी हम यही कहते हैं कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फर्क बस इतना है कि मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी और मैच हमले के बाद खेला गया।”

हम देश के खिलाफ कभी नहीं जा सकते-दिलजीत दोसांझ

  

इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने इंडियन मीडिया की आलोचना करते हुए कहा, “नेशनल मीडिया ने मुझे देश विरोधी दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते।


अब मै बकवास नहीं करना चाहता- दिलजीत दोसांझ 


दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा कि, उनके पास सभी आरोपों के कई जवाब हैं, लेकिन उन्होंने अब तक चुप्पी साधी। उन्होंने बताया, “मैंने सब कुछ अपने अंदर ही दबाए रखा और कुछ नहीं बोला। मेरे पास सभी आरोपों के कई जवाब हैं। मैंने जिंदगी से यही सीखा है कि कोई भी आपको कुछ भी कहे, उस जहर को अपने अंदर नहीं लेना चाहिए। अब मैं वो बकवास नहीं करना चाहता।”

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵