back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में अप्रैल 2021 में 6.24 अरब अमेरिकी डॉलर एफडीआई आया

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं के बारे में निवेशकों के आश्वस्त रहने के संकेत के साथ भारत में अप्रैल 2021 में कुल 6.24 अरब डॉलर एफडीआई आया है। यह अप्रैल 2020 में 4.53 अरब डॉलर की तुलना में 38 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि पिछले साल के निचले आधार ने इस साल एफडीआई वृद्धि को बढ़ाने में मदद की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 में 4.44 अरब डॉलर इक्विटी के जरिए एफडीआई आया है। जो कि अप्रैल 2020 (2.77 अरब डॉलर) की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2021 के दौरान मॉरिशस से सबसे ज्यादा एफडीआई है, जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 24 प्रतिशत उसके बाद सिंगापुर की 21 फीसदी और जापान की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अप्रैल 2021 में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हॉर्डवेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है। जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उसके बाद सेवा क्षेत्र की 23 प्रतिशत और शिक्षा क्षेत्र की 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं अप्रैल 2021 में कर्नाटक में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है, जिसकी कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 31 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसके बाद महाराष्ट्र की 19 प्रतिशत, दिल्ली की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की दिशा में सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों, निवेश की सुविधा और व्यापार करने में आसानी के उपायों के परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह में बढ़ोतरी हुई है। भारत में आए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के निम्नलिखित रुझान साबित करते हैं कि भारत निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा क्षेत्र है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵