back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोले-भाले युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। भोले-भाले युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग का उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गैंग सरगना बीटेक इंजीनियर है, वह अपने दो पार्टनरों के साथ मिलकर आदर्श नगर में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी गैंग सरगना सतीश कुमार सिंह उर्फ राज (32), नवीन कुमार (24), अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ सन्नी (23), अजीत कुमार (20) सुधीर (24) और रवि सिंह उर्फ विवेक (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से कुल आठ कंप्यूटर, चार लैपटॉप, 25 मोबाइल, 11 एटीएम कार्ड, दो वाईफाई राउटर व अन्य सामान बरामद किया है। गैंग सरगना सतीश कुमार हैदराबाद के एक नामी संस्थान से बीटेक-आईटी किया हुआ है। इसका पार्टनर नवीन भी बीएससी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपितों ने इसी तरह 500 से अधिक लोगों को चूना लगाया है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले दिनों प्रवीन कुमार नामक युवक ने ऑन लाइन शिकायत भेजी थी। पीड़ित ने बताया कि नौकरी के लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर बिग बाजार में स्टोर सुपरवाइजर की नौकरी के लिए आवेदन किया। इस बीच उसके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को बिग बाजार का प्रतिनिधि बताकर कहा कि उसका बायोडाटा नौकरी के लिए चुना गया है। आरोपी ने पीड़ित से व्हाट्सएप पर उसके डोकोमेंट मांग लिये। इसके बाद उसका टेलिफोन पर ही इंटरव्यू करवा दिया गया। इसके बाद आरोपित ने डोकोमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर आरोपितों ने पीड़ित से 650 रुपये ले लिए। इसके बाद 3100 रुपये यूनिफॉर्म और 5000 हजार रुपये लैपटॉप की सिक्योरिटी के नाम पर मांग लिये गए। इसके बाद भी आरोपित 11 हजार रुपये कंपनी का इंश्योरेंस कराने के लिए मांगने लगे तो प्रवीन कुमार का शक हुआ। उसने इसके बाद रुपये नहीं दिए। आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उनके नंबर बंद आने लगे। मामले की शिकायत मिलने के बाद मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। सीडीआर की मदद से पुलिस को पता चला कि सभी कॉल आदर्श नगर इलाके से की गई। जांच करते हुए पुलिस की टीम एलआईसी बिल्डिंग, पंचवटी, आदर्श नगर के कॉल सेंटर पहुंच गई। पुलिस ने कॉल सेंटर से मुख्य आरोपित सतीश समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सतीश ने बताया कि वह अपने पार्टनर नवीन कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव के साथ मिलकर कॉल सेंटर चला रहा था। खुद वह ठगी का 40 फीसदी और नवीन व अभिषेक को 30-30 फीसदी रकम देता था। बाकी तीनों आरोपितों को इन लोगों ने कमीशन पर रखा हुआ था। सभी आरोपित जहांगीरपुरी का रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵