back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंत रविपुरी के सेवा कार्य सराहनीयः मिश्रा

हरिद्वार, 11 मई (हि.स.)। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज का अवतरण दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मास्क, सेनेटाइजर और भोजन वितरण कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डा.ललित नारायण मिश्रा ने महंत रविपुरी के अवतरण दिवस पर मंदिर जाकर बधाई दी और आशीर्वाद लिया। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव डा.ललित नारायण मिश्रा को महंत रविपुरी महाराज ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। महंत रविपुरी के अवतरण दिवस पर हरकी पैड़ी, कुशा घाट, हनुमान घाट इत्यादि में गरीब लोगों को भोजन वितरण किया गया। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन मानव और भक्तों के कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने लोगों को मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए और कोरोना के प्रति सावधानी बरतने और गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। सचिव डा.ललित नारायन मिश्रा ने कहा कि महंत रविपुरी महाराज मानव सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। संतों का जीवन हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके सेवा कार्य सराहनीय हैं। इस अवसर अंकित पूरी, पुष्पेंद्र पुष्पी शर्मा, नवीन, सौरभ बंसल, पंडित सुधांशु आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...