back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्फाबेट के मुनाफे में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट

सैन फ्रांसिस्को, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अल्फाबेट का शुद्ध लाभ चालू वर्ष की पहली तिमाही में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट के साथ 16.4 अरब डॉलर पर आ गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 17.9 अरब डॉलर रहा था। अल्फाबेट एवं गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने मंगलवार को कहा कि साल की पहली तिमाही के दौरान सर्च और क्लाउड बिजनेस का कारोबार अच्छा रहा। कंपनी के सर्च का राजस्व इस अवधि में 39 अरब डॉलर हो गया जबकि सर्च, यूट्यूब सहित कुल विज्ञापन कारोबार 54 अरब डॉलर का रहा। कंपनी का कुल राजस्व वार्षिक आधार पर इस साल की पहली तिमाही में 23 फीसदी की छलांग लगाकर 68 अरब डॉलर का हो गया। अल्फाबेट का कुल राजस्व गत साल 257 अरब डॉलर का रहा था। यूट्यूब विज्ञापन का राजस्व भी 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 6.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि गत साल की समान अवधि में राजस्व में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। कंपनी के क्लाउड कारोबार का राजस्व भी 44 प्रतिशत की तेजी में रहा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵