back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महात्मा गांधी के जीवन गाथा पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में, जानें पूरी लिस्ट

2 अक्टूबर को राष्‍ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस खास मौके पर जानें कुछ ऐसी फिल्में, जिन्होंने गांधी जी के जीवन और विचारों को पर्दे पर यादगार तरीके से प्रस्तुत किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गांधी जी के विचारों पर आधारित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को दर्शकों ने खूब सराहा। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कॉमेडी का तड़का लगाते हुए गांधी के संदेशों को शानदार ढंग से पेश किया। वैसे तो महात्मा गांधी के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं, जिनकी छाप लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में रही है। आज 2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर जानें कुछ ऐसी फिल्में जिन्होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जी के जीवन और विचारों को पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है।

गांधी (Gandhi)

बापू के जीवन पर बनी सबसे प्रतिष्ठित फिल्म ‘गांधी’ 1982 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया और हॉलीवुड अभिनेता बेन किंस्ले ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई। फिल्म दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई और इसी कारण इसे ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गांधी माई फादर (Gandhi my father)

यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन फिरोज़ अब्बास खान ने किया। फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के संबंधों पर आधारित है। इसमें गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

राम (Ram)

‘हे राम’ फिल्म महात्मा गांधी के अंतिम क्षणों और उनके आखिरी शब्दों “हे राम” पर आधारित है। जब नेता नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मारी थी, उस समय यही शब्द उनके होंठों पर थे। इस फिल्म में साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आए।

इस फिल्म में एक ही पर्दे पर दो बेहतरीन सितारों को देखना दर्शकों के लिए खास रहा। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी की हत्या के रहस्य पर आधारित थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

मैंने गांधी को नहीं मारा (Maine Gandhi Ko Nahin Mara)

इस फिल्म का निर्माण जहनु बरुआ के निर्देशन में किया गया था और इसका टाइटल ही दर्शकों को आकर्षित करता है। यह फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई और दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ गई। इसी वजह से फिल्म से जुड़े कई कलाकारों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (The Legend of Bhagat Singh)

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया। यह फिल्म 2002 में रिलीज़ हुई और इसमें महात्मा गांधी का किरदार सुरेंद्र रंजन ने निभाया। जिसे लोग काफी पसंद किए। 

द मेकिंग ऑफ गांधी (The Making of Gandhi)

द मेकिंग ऑफ गांधी फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया। महात्मा गांधी का किरदार रजित कपूर ने निभाया। यह फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी।

रोड टू संगम (Road to Sangam)

रोड टू संगम फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया और यह 2010 में रिलीज़ हुई। फिल्म ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा और आलोचकों द्वारा भी इसे सराहा गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵