back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रतलाम में अवैध तरीके से बनीं 106 दुकानें ढहाई गईं

रतलाम, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अवैध और अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण कार्यों को ढहाने का दौर जारी है। सरकारी जमीन को कब्जाधारियों के चंगुल से मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम जिले के जावरा तहसील के ढोढर में अवैध कब्जा कर बनाई गई 106 दुकानों केा जमींदोज कर दिया गया। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि अवैध रूप से बनाए गए भवनों के विरुद्ध रतलाम जिले में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। रविवार को जावरा तहसील के ढोढर में एक बड़ी कार्यवाई करते हुए लगभग 17 हजार वर्गफीट में निर्मित अवैध निर्माण तोड़े गए। जावरा के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) हमांशु प्रजापति ने बताया कि ढोढर में अवैध रूप से बने जनता कांप्लेक्स को तोड़ा गया है। कांप्लेक्स में 106 दुकानें थी। बताया गया कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर दुकानें निर्मित कर कांप्लेक्स बनाया गया था, जिसका निर्माण विवादास्पद था। निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक शिकायतें थी और उन पर आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले कायम है। पुलिस के प्रतिवेदन पर संयुक्त रूप से पुलिस, नगरीय प्रशासन तथा राजस्व विभागों द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए चार जेसीबी मशीनें और तीन पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा 250 मजदूरों से काम लिया गया। कार्रवाई दिन भर चलती रही। कार्रवाईके दौरान एसडीएम हिमांशु प्रजापति सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र श्रीमाल आदि मौजूद रहे। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵