back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC सिविल सर्विस डीएएफ के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करना है अप्लाई

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवेदन प्रक्रिया (UPSC Civil Services 2021) शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

दरअसल, यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस मेंस परीक्षा (UPSC Civil Services 2021) फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कमीशन ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसी जानकारी दी है। जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, वह यूपीएससी एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर एक्टिव किए गए फॉर्म डीएएफ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फीस

यहां बता दें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Civil Services 2021) के लिए डीएएफ भरते समय 200 रुपये का आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है, इन उम्मीदवारों को शुल्क पूरी छूट आयोग द्वारा दी गयी है। आवेदन शुल्क डेबिट, क्रेडिट या फिर नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

इस दिन होगी परीक्षा

यूपीएससी ने इसके साथ ही सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2021 (UPSC Civil Services 2021) की तारीख भी घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार सीएसई मेन एग्जाम 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने कहा है कि मेंस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही जारी किए जाएंगे।

24 शहरों में होगी परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Civil Services 2021) का आयोजन देश के 24 शहरों में होगा। इन शहरों में अहमदाबाद, प्रयागराज (इलाहाबाद), आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, बेंगलुरु, देहरादून, दिल्ली, चेन्नई, कटक, दिसपुर (गुवाहाटी), जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, रांची, शिलांग, शिमला, पटना, रायपुर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन

  • अभ्यार्थी को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsconline.nic.in पर जाना होगा

  • यहां होम पेज पर दिए Detailed Application form-I for Successful Candidates in the following Examinations ऑप्शन पर क्लिक करें

  • अब Civil Services (Main) Examination, 2021 के लिंक को ओपन करें

  • यहां आपको DETAILED APPLICATION FORM-I के लिंक मिलेगा, इसे खोल लें

  • इस फॉर्म में मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें

  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं

  • आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵