back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Police SI Answer Key 2021: यूपी पुलिस SI परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 16 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

नई दिल्ली: UP Police SI Exam Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस और भर्ती बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI Recruitment Exam 2021) परीक्षा आंसर-की जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दिया था वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

आंसर की (UP Police SI Exam Answer Key 2021) पर उम्मीदवार 16 दिसंबर से पहले आपत्ति उठा सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI Exam 2021) परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में आयोजित की गई थी।

UP Police SI Answer Key 2021: ऐसे चेक करें आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर, आपको एसआई उत्तर कुंजी के लिए अधिसूचना मिलेगी।

  • लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पेज खोलें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें – एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड।

  • प्रश्न पत्र के साथ यूपी पुलिस एसआई परीक्षा उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।

  • तदनुसार उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।

पहले चरण की परीक्षा 12-17 नवंबर तक, दूसरे चरण की परीक्षा 20-25 नवंबर तक आयोजित की गई थी। तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर-2 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।

भर्ती (UP Police SI Recruitment) प्रक्रिया 9,534 पदों के लिए आयोजित की जा रही है रिपोर्ट के अनुसार 13 लाख से अधिक उम्मीदवार ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी (UP Police SI Exam Answer Key 2021) में उल्लिखित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे 16 दिसंबर 2021 तक आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक बार आपत्तियां उठा सकते हैं, उन्हें आपत्ति उठाने से पहले आंसर-की को अच्छी तरह से देखना चाहिए।

UP Police SI Answer Key 2021: ऐसे कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

  • आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • यूपी पुलिस एसआई आंसर-की 2021 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

  • उस प्रश्न के साथ विवरण दर्ज करें जिसके खिलाफ आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।

  • विवरण को दोबारा जांच करें क्योंकि आपत्ति स्कैन केवल एक बार ही होगा।

  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 आंसर-की का नोटिस

यहां से डाउनलोड करें आंसर-की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...