back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेसबुक पर दोस्ती कर करोडों की ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

जयपुर, 20 जून (हि.स.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए फेसबुक पर दोस्ती कर 3.9 मिलियन डॉलर की संपति का वारिस बनाने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक एसओजी शरत कविराज ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती कर 3.9 मिलियन डॉलर की संपति का वारिस बनाने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये का साइबर अपराध करने वाला शातिर ठग नीरज सुरी निवासी बिहार हाल बद्रीपुर देहरादून उतराखण्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक फर्जी सीए कार्ड बनाकर दिल्ली, मसूरी व देहरादून में ऑफीस खोलकर लोगो को लॉन दिलाना, जीएसटी, आईटीआर, पेनकार्ड, आधार कार्ड बनाकर उन्ही डॉक्यूमेंटो से फर्जी बैंक खाते खोलने के लिए दस्तावेज तैयार करता था। नाईजिरियन लोगों के साथ मिलकर उनको बैंक खाते उपलब्ध करवाकर अधिक कमीशन कमाने का कार्य करता था। आरोपित नाईजिरियन मूल के विदेशियों के साथ गिरोह बनाकर विभिन्न व्यक्तियों के फर्जी पहचान से फेसबुक रिक्वेस्ट भेजकर उनको अपने जाल में फंसाता था। उन्हे गिफ्ट व बड़ी राशि ईनाम देने के झांसे देकर ठगता था। आरोपित द्वारा पुलिस की पकड से दूर रहने के लिये पिछले 5 वर्षों में 6 विभिन्न जगहों पर ऑफिस खोल रखे थे। आरोपित से पूछताछ की जा रही है है जिससे अन्य खुलासे होने की संभावना है। इस संबंध में परिवादी गुंजन शर्मा निवासी सवाई माधोपुर ने साइबर क्राईम पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी फेसबुक पर विदेशी महिला ने दोस्ती कर वार्तालाप प्रारम्भ की और स्वयं को कैंसर से पीड़ित होना बताया। उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसके परिवार में कोई नहीं है। उसके पास 3.9 मिलियन डालर की सम्पति है, जिसे वह परिवादी के नाम करवाना चाहती है। ऐसा उसने फेसबुक की चैटिंग के दौरान बताया। इसके पश्चात उसने परिवादी को बताया कि उसका वकील बारमेक्स व भारतीय प्रतिनिधि बैन जॉनसन आपसे आगे की प्रक्रियां के लिए आपसे संपर्क करेंगे। तत्पश्चात फोरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट की तरफ से ईमेल आया एवं बैनजॉनसन नाम के प्रतिनिधि ने संपर्क करके इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड के नाम से लगने वाला चार्जेज व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये विभिन्न 55 बैंक खातो में परिवादी से जमा करवाये। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव: मेटा को भरने होंगे 3 हजार करोड़, कोर्ट ने कहा-Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म जिम्मेदार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के New Mexico में एक जूरी ने बड़ा फैसला सुनाते हुए Meta (Instagram, Facebook और WhatsApp) को बच्चों की...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵