back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में निकली जूनियर इंजीनियरों की बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के साथ मिलेगी मोटी सैलरी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानि यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां (UPPCL Junior Engineer Recruitment) निकली है। कुल 173 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। नोटिस के मुताबिक, अभ्यार्थी 2 दिसंबर से पहले तक इन पदों के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान (UPPCL Junior Engineer Recruitment) के जरिए यूपीपीसीएल और इसके डिस्कॉम्स, ट्रांसको के तहत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ईएंडएम) कैडर के तहत 173 जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल पदों को भरा जाएगा।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

यूपीपीसीएल में जारी इस भर्ती के लिए आवेदक के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। जबकि उम्र की बात करें तो आवेदक (UPPCL Junior Engineer Recruitment) की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित ज्यादा विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आवेदन फीस

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग – 1180 रुपये

  • एससी/एसटी वर्ग – 826 रुपये

  • पीडब्ल्यूडी वर्ग – 12 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

यूपीपीसीएल के अनुसार, इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा (UPPCL Junior Engineer Recruitment) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2022 का दूसरा सप्ताह बताई गई है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा वाराणसी, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, बरेली और मेरठ शहरों में आयोजित की जाएगी।

कितनी होगी सैलरी

इन पदों पर चयनित अभ्यार्थियों को 7वें वेतन आयोग (पे मैट्रिक्स लेवल -7; 44,900 रुपये) के अनुसार सैलरी मिलेगी। यूपीपीसीएल (UPPCL Junior Engineer Recruitment) ने कहा है कि इसके अलावा महंगाई और अन्य भत्ते नियमानुसार स्वीकार्य होंगे।

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर लॉग ऑन करें

  2. होमपेज पर, “रिक्ति / परिणाम” लिंक पर क्लिक करें

  3. नए पेज पर APPLY ONLINE FOR THE POST OF ” JUNIOR ENGINEER (TRAINEE) ELECTRICAL” AGAINST ADVT NO 07/VSA/2021/JE/ELECTRICAL लिंक पर क्लिक करें

  4. यहां दिए गए निर्देशों को अच्छे पढ़ें और अपना रजिस्ट्रेशन करें

  5. लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म फाइनल ‘सबमिट’ करें

  7. फाइनल प्रिंटआउट लेकर उसे अपने पास सुरक्षित रखें

यूपीपीसीएल द्वारा जारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन यहां करें

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...