back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने रद्द की असिस्टेंट ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती, जानिए कारण

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती (UPPCL Recruitment 2021) को रद्द कर दिया है। बता दें कि यूपीपीसीएल द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए आवेदन 12 नवंबर से शुरू हो चुके थे और 2 दिसंबर को इसकी अंतिम तिथि थी।

यूपीपीसीएल की तरफ से जारी नोटिस में कहा है कि असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती (UPPCL Recruitment 2021) अपरिहार्य कारणों से रद्द करने का फैसला लिया गया है। नोटिस के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी इलेक्ट्रिकल की 75 वैकेंसी थी। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स/टेली कम्युनिकेशन के 14 पदों पर वैकेंसी थी। वहीं, कंप्यूटर साइंस/आईटी के लिए 24 वैकेंसी थी।

क्या मांगी गई थी शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल के पदों पर आवेदन (UPPCL Recruitment 2021) करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री मांगी गई थी। वहीं असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी इलेक्ट्रॉनिक्स/टेली कम्युनकेशन पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स/टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री मांगी गई थी। असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी कंप्यूटर साइंस या आईटी पद के लिए उम्मीदवार से कंप्यूटर साइंस या आइटी में डिग्री मांगी गई थी।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों (UPPCL Recruitment 2021) की उम्र 21 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई थी। जबकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार 59,500 रुपये प्रति माह और साथ में महंगाई सहित कई अन्य भत्ते मिलने थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...