back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहसिन नकवी के तेवर में ICC करेगा नरमी, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर BCCI करेगा अपील

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को तगड़ी पटखनी दी। खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया था। टीम इंडिया को अब तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 की खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

भारतीय टीम के इनकार के बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर लौट गए। बाद में यह ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में रख दी गई। इस घटनाक्रम ने एशिया कप 2025 की जीत के जश्न को विवाद में बदल दिया।

एशिया कप 2025 जीतने के बावजूद भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। इस मामले में BCCI ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से करने का निर्णय लिया है। 4 से 7 नवंबर तक दुबई में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग में BCCI इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाएगा।

BCCI बोले- ACC प्रमुख की ज़िद बर्दाश्त नहीं

एशिया कप 2025 ट्रॉफी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीसीसीआई के एक टॉप सूत्र ने बताया है कि, “एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी ज़िद पर अड़े हैं, इसलिए अब हम यह मामला ICC बोर्ड मीटिंग में उठाएंगे।” बीसीसीआई ने नकवी को आधिकारिक ईमेल भेजकर ट्रॉफी जल्द भारत को सौंपने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

मोहसिन नकवी ने क्या जवाब दिया था?

एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई को जवाब देते हुए कहा है कि एशिया कप 2025 की ट्रॉफी दुबई स्थित एसीसी ऑफिस से ली जा सकती है। नकवी के मुताबिक, “बीसीसीआई का कोई अधिकारी या खिलाड़ी वहां आकर ट्रॉफी प्राप्त कर सकता है।” उनके इस रुख ने विवाद को और गहरा कर दिया है।

ICC तक पहुंचा मामला

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अब तक भारत को न सौंपे जाने का मामला ICC की बोर्ड मीटिंग तक पहुंच चुका है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 4 से 7 नवंबर के बीच दुबई में होने वाली बैठक में बीसीसीआई इस मुद्दे को कैसे उठाता है और क्या कोई ठोस समाधान निकलता है।

आईसीसी पर अब दबाव होगा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी के अड़ियल रवैये पर संज्ञान ले। ‘मेन इन ब्लू’ ने खिताबी जीत दर्ज की है, ऐसे में अब तक ट्रॉफी न सौंपना क्रिकेट की भावना के खिलाफ माना जा रहा है।

नकवी ने ट्रॉफी सौंपने से मना किया 

बता दें कि, एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को लगातार तीन बार हराकर सबको चौंका दिया। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सुपर-चार में 6 विकेट से मात दी, और फाइनल में 5 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मैदान पर लंबा इंतजार करती रही। टीम चाहती थी कि एशियन क्रिकेट बोर्ड के वाइस चेयरमैन उन्हें ट्रॉफी सौंपें, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories