back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 1100 से ज्यादा पदों पर जूनियर इंजीनियरों की होगी भर्ती

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2019 में निकाली गई जूनियर इंजीनियर भर्ती (SSC JE Recruitment) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कोरोना की वजह से अभी तक इन पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। ऐसे में आयोग ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1150 कर दिया है।

बता दें कि पहले जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए कुल 887 पद थे। कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस संबंध में अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए आयोग (SSC JE Recruitment) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

कब शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों (SSC JE Recruitment) के लिए पिछले वर्ष 19 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल मेकेनिकल और क्वांटिटी सर्वेईंग व कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए जूनियर इंजीनियरों की 887 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी।

इसके बाद 1 अगस्त से लेकर 12 सितंबर 2020 तक जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चली थी। इस भर्ती (SSC JE Recruitment) प्रक्रिया के तहत पहले चरण की परीक्षा 27 अक्टूबर 2020 से 30 अक्टूबर 2020 और दूसरे चरण की परीक्षा 21 मार्च 2021 को हुई थी।

अब आयोग की तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है, उसके तहत कुल 263 पद बढ़ाए गए हैं। ऐसे में अब जूनियर इंजीिनयरों के रिक्त पदों (SSC JE Recruitment) की संख्या बढ़कर 1150 हो गई है।

यह मांगी गई थी योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित स्ट्रीम में कम से कम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (SSC JE Recruitment) या फिर फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...