back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माधवराव सिंधिया क्वारंटाइन सेंटर में शुभारंभ के बाद लटके ताले

अशोकनगर,09 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटाइन करने के लिए यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोरोनटाईन सेंटर का बीते 26 अप्रैल को माधवराव सिंधिया के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिले के कोराना प्रभारी मंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया था। दरअसल, यहां हैरत की बात यह है कि किसी भी आयोजन में पल-पल ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्रेय देने की बात करने वाले उनके अनुयायी मंत्री-विधायक अपने नेता के नाम से शुभारंभ करने वाले क्वाराइंटाइन सेंटर को शुभारंभ करने के बाद ही भूल गए। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों के बावजूद माधव राव सिंधिया क्वारंटराइन सेंटर का जब से शुभारंभ हुआ है तब से ही वह बंद है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल को यहां टोरिया स्थित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित 100 बिस्तरों के कोरोनटाईन सेंटर का जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री और विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर कोरोना प्रभारी मंत्री एवं विधायक का कहना था कि कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में जिलेवासियों को इलाज की व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोरोनटाईन सेंटर का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा। जिसमें चाय, नाश्ता, खाना से लेकर इलाज तथा दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। वहीं, कोरोनटाईन सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में कहा गया था कि जिले में ऐसे पॉजिटिव मरीज हैं जिनके लक्षण नहीं दिख रहे हैं उन्हें यहां रखा जाएगा। साथ ही जो जिले के बाहर से यहां आ रहे हैं उन्हें इस क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। कोरोना की जांच पॉजीटिव आने तक यहीं रखा जाएगा। यह भी बताया गया था कि कोरोनटाईन सेंटर में खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्थाएं सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा की जाएगी। सेंटर में जो दवाएं जिला चिकित्सालय में मौजूद नहीं है, उन्हें बाजार से खरीद कर उपलब्ध कराया जाएगा। सेंटर में जिला चिकित्सालय से 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा। सुबह तथा शाम को डॉक्टर मरीजों को देखने आएंगे। 100 बिस्तरों वाले इस सेंटर में वह सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी जो क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहती हैं। लेकिन अब शुभारंभ के इतने दिन बाद भी कहना होगा कि मंत्री-विधायक अपने नेता के नाम से बने इस क्वारांइटाइन सेंटर को भूल चुके हैं। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ.हिमांशु शर्मा का कहना था कि स्थानीय स्तर पर दो क्वारांइटाइन सेंटर बनाए गए थे जिनमें पछाड़ीखेड़ा स्थित नर्सिंग क्वाराईटाइन सेंटर में 30 मरीज क्वारांइटाइन हैं, जबकि माधवराव सिंधिया सेंटर में कोई भर्ती नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...