back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘फादर्स डे’ पर भारतीय क्रिकेटरों ने शेयर किए इमोशनल मैसेज

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। आज रविवार को पूरी दुनिया ‘फादर्स डे’ मना रही है। इस खास मौके पर सभी अपने पिता को याद कर सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और खास मैसेज के साथ अपना प्यार एवं आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज शेयर कर अपने पिताओं को शुक्रिया कहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने पिता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "हैप्पी फादर्स डे पापा। कम उम्र से ही मुझे सही मूल्य सिखाने के लिए धन्यवाद, जो मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी और अपने दिवंगत पिता के साथ भाई कुणाल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पापा, पितृत्व के बारे में बहुत कुछ है जो मैंने आपसे सीखा है। आपने हमें जो प्यार और मार्गदर्शन दिखाया है, उसने हमें वह बनने में मदद की है जो हम आज हैं। मैं वादा करता हूं कि अगस्त्य के साथ मेरे पितृत्व की यात्रा पर आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, वह सब कुछ देने का वादा करता हूं। हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपको याद करते हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने लिखा कि जिस पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं, वह जो मेरा समर्थन करते हैं, चाहे कुछ भी हो। आपका आभारी हूं पापा। हैप्पी फादर्स डे पापा। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ”मजेदार डैड, समझदार डैड, दयालु डैड, मजबूत डैड, फेयर डैड, स्वीट डैड, बेस्ट डैड माय डैड। हिन्दसुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵