back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में निकली 300 से ज्यादा पदों पर इंस्पेक्टर की बंपर भर्तियां, 22 दिसंबर से पहले करें आवेदन

नई दिल्ली। पंजाब लोक सेवा आयोग ने कॉपरेटिव सोसाइटी में इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां (PPSC Recruitment 2021) जारी की हैं। आयोग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 2 दिसंबर से शुरू हो गई है।

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर 22 दिसंबर तक आवेदन (PPSC Recruitment 2021) कर सकते हैं। आयोग की तरफ से कुल 320 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती पंजाब के सहकारिता विभाग के लिए की जाएंगी।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ग्रैजुएशन क्राइटेरिया की बात की जाए तो आवेदक (PPSC Recruitment 2021) के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं। वहीं उम्र की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम उम्र सीमा में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष साल छूट दी गई है।

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन (PPSC Recruitment 2021) करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1500 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। वहीं एससी-एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए निर्धारित किया गया है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों (PPSC Recruitment 2021) का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें https://www.ppsc.gov.in/usermanual.ashx?id=c10610

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें https://www.ppsc.gov.in/APPSCISR/Registration/registration.aspx?advno=202144&postid=213

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...