back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैस सिलेंडर बुक करने पर सोना जीतने का मौका, जानिए कहां मिल रहा ऑफर?

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगी आग ने आम आदमी का बजट खराब कर दिया है। लेकिन, अगर हम कहें कि आप गैस सिलेंडर की बुकिंग पर सोना जीत सकते हैं, तो शायद आप आसानी से यकीन ना करें। लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, नवरात्र पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है।

इस ऑफर के तहत नवरात्रि के दिनों में सिलेंडर बुक करने पर 10 हजार रुपए तक का सोना जीत सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी और बताया कि नवरात्रि के मौके पर गैस सिलेंडर बुक करने पर 10 हजार रुपए तक का सोना जीतने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर तभी वैलिड होगा जब ग्राहक Paytm के जरिए गैस बुकिंग करेगा।

कब तक वैलिड है ये ऑफर?

Paytm पर यह ऑफर 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में ग्राहकों के पास अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। नवरात्रि गोल्ड ऑफर के तहत हर दिन 5 विजेता चुने जाएंगे। इसके बाद विजेताओं को पेटीएम की तरफ से 10,001 रुपये का 24 कैरेट सोना दिया जाएगा।

कैसे होगी बुकिंग?

  • Paytm से गैस बुक कराने के लिए सबसे पहले ग्राहकों को Book Gas Cylinder के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद ग्राहक अपने गैस प्रोवाइडर की लिस्ट में HP Gas सेलेक्ट करें।

  • अब एलपीजी आईडी, मोबाइल नंबर और कंज्यूमर नंबर डालकर सबमिट करें।

  • इसके बाद विभिन्न मोड्स में से किसी एक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के साथ ही गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।

Paytm से सिलेंडर बुक करने पर मिलेंगे कई फायदे

यह ऑफर गैस सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट पर ही लागू होगा। हालांकि, ग्राहक अगर पेटीएम से गैस सिलेंडर बुकिंग कराएंगे, तो उन्हें कई अन्य फायदे मिलेंगे। ग्राहकों को हर LPG बुकिंग पर 1000 रुपये कैशबैक प्वाइंट दिए जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Milk Price Cut: दूध, घी-पनीर और Ice Cream के दाम घटे, GST सुधारों का बड़ा असर, जानिए क्या क्या हुआ सस्ता?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सरकार द्वारा GST सुधारों का ऐलान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। मदर डेयरी ने दूध, पनीर, मक्खन, घी...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...