back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायु सेना में निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: IAF Recruitment 2021: इंडियन एयर फोर्स में भर्ती (Indian Air Force Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना (IAF Recruitment 2021) की तरफ से इसके जरिए ग्रुप सी के तहत संविलियन के पदों (IAF Group C Recruitment) पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 29 नवंबर है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स (IAF Recruitment 2021) ने कुक (Cook), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), एलडीसी (LDC), सुपरिटेंडेंट (Superintendent), कारपेंटर (Carpainter), फायरमैन (Fireman), सहित कई पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

IAF Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता

  • लोअर डिविजन क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

  • कुक, कारपेंटर, सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, फायरमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 10वीं पास।

  • सुपरिटेंडेंट पद के लिए ग्रेजुएट

IAF Recruitment 2021: आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो ग्रुप सी के विभिन्न पदों (IAF Group C Recruitment) पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IAF Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) की तरफ से इन पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल / फिजिकल / स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

IAF Recruitment 2021: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म जमा करके भेजना होगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी 30 अक्टूबर के रोजगार न्यूज पेपर में देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन की डेट – 30 अक्टूबर

  • आवेदन की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2021

  • कुल भर्ती- 79 पद

Advertisementspot_img

Also Read:

IAF AFCAT Recruitment 2021-22: भारतीय वायुसेना भर्ती के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, समय रहते करें अप्लाई

नई दिल्ली: IAF AFCAT Recruitment 2021-22: भारतीय वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵