back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रश्मिका मंदाना का बड़ा खुलासा, बोलीं- “मैं विजय देवरकोंडा से शादी करूंगी” सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रश्मिका मंदाना ने अपने नए इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने विजय देवरकोंडा से शादी की अटकलों को लेकर जवाब दिया, जिस पर फैंस को जश्न मनाने का मौका मिल गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पिछले कुछ हफ्तों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लगातार सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी सगाई, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और खुशी दोनों बढ़ा दी है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विजय की टीम ने पुष्टि की है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और कपल अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता है।

इस बीच, रश्मिका और विजय भले ही इस रिश्ते पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कह रहे हों, लेकिन जब भी उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा जाता है, दोनों अपने हाथों में सजी सगाई की रिंग्स छिपाने की कोशिश नहीं करते। अब रश्मिका मंदाना का एक लेटेस्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने पहली बार खुलकर कहा “मैं विजय देवरकोंडा से शादी करूंगी।” उनके इस बयान ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रश्मिका मंदाना ने प्रमोशन इवेंट में फैंस को दिया दिलचस्प जवाब

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में ऑनेस्ट टाउनहॉल इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मजेदार बातचीत की। इवेंट के दौरान एक फैन ने रश्मिका से एक दिलचस्प सवाल पूछा कि “आपने जिन भी एक्टर्स के साथ काम किया है, उनमें से आप किसे डेट करेंगी, किससे शादी करेंगी और किसे मारेंगी?” इस सवाल पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं शायद नारुतो को डेट करूंगी (हंसते हुए)। सॉरी, यह फिल्मों से नहीं है, लेकिन मैं बचपन से ही नारुतो के लिए पागल रही हूँ। और शादी की बात करें, तो मैं विजय से शादी करूंगी।” रश्मिका का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। 

नारुतो से लेकर विजय देवरकोंडा तक बतायी अपनी दिल की बात

एनिमे के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह केवल एनिमे ही देखती हैं और यह उनका सबसे बड़ा शौक है। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ एनिमे देखती हूँ! यह बहुत क्रेजी है। मैं ‘नारुतो: शिपुडेन’ देखकर बड़ी हुई हूँ। इसमें करीब 600 एपिसोड हैं और मैंने सभी देख लिए हैं। सासुके और बाकी कैरेक्टर्स ब्रो, लाइक स्वैग ब्रो! लेकिन एनिमे मेरा कम्फर्ट जोन है।”

रश्मिका ने आगे बताया कि ‘डेमन स्लेयर’, ‘जुजुत्सु काइसेन’, ‘विंड ब्रेकर’ और ‘द एपोथेकरी डायरीज’ उनकी कुछ पसंदीदा एनिमे सीरीज हैं। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले रश्मिका मजाक में कह चुकी हैं कि उनकी “शादी नारुतो से हो गई है”, लेकिन अब, अपनी सगाई के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा को अपना पति चुनने की बात पक्की कर दी है। फैंस रश्मिका के इस प्यारे कन्फर्मेशन से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵