back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूरोप में कोरोना से लड़ने के लिए जड़ी-बूटियों, मसालों पर निर्भर हैं राही

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं भारतीय महिला पिस्टल शूटर राही सरनोबत अगले महीने की शुरूआत में शुरू होने वाले तीन महीने के यूरोपीय दौरे के दौरान कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए देशी जड़ी-बूटियों और मसालों पर भरोसा करेंगी। 30 साल की सरनोबत अप्रैल में कोविड-19 से उबरने के बाद से सभी सावधानी बरत रहीं हैं ताकि वह फिर से बीमार न पड़े क्योंकि अब टोक्यो ओलंपिक सामने है। राही ने शनिवार को मीडिया से कहा, भारतीय मसाले, हल्दी सहित, कुछ चीजें हैं जो मैं स्वस्थ रहने के लिए अपने साथ में ले जा रही हूं। श्वसन प्रणाली की मांसपेशियों को आराम देने के लिए मेरे पास एक स्टीमर भी है। यूरोप में प्रशिक्षण के दौरान अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए, मैं विटामिन सी भी ले रही हूं। मार्च में यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नई दिल्ली विश्व कप के बाद, राही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और फिर 15 दिनों के लिए क्वरंटीन में थी। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में और दो हफ्ते लगे। उन्होंने कहा, मैंने ठीक हो गई हूं। मैं अब फिट हूं और अपना सामान्य प्रशिक्षण कर रही हूं। लेकिन अभी भी डर है क्योंकि भारत में महामारी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। मैं यूरोप जा रही हूं लेकिन मेरे परिवार और रिश्तेदार सभी भारत में हैं। उनका मानना है कि भारत में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए यूरोप में प्रशिक्षण शिविर एक अच्छा विकल्प है। राही ने कहा, हमें जून में यूरोपीय शूटिंग चैम्पियनशिप और क्रोएशिया में विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। दोनों प्रतियोगिताओं में सामान्य प्रशिक्षण से अच्छा ब्रेक मिलेगा। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵