back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर एम्स में निकली इन पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: गोरखपुर के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। दरअसल, एम्स गोरखपुर में प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 105 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में जल्द ही डीटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, जो उम्मीदवार इन पदों (AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021) पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है। विस्तृत अधिसूचना के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल्स

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गोरखपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 105 रिक्त पदों पर यह भर्ती (AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021)निकाली जा रही है। इनमें प्रोफेसर के 28, एडिशनल प्रोफेसर के 22, एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तय प्रारूप में कुछ समय के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे।

उम्मीदवार उपलब्ध होने पर विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा (AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021) चेक कर सकते हैं। कार्यकारी निदेशक, एम्स गोरखपुर भारत सरकार के नियमों / परिपत्रों और आवश्यकताओं के अनुसार आरक्षित पदों सहित वैकेंसियों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

एम्स नागपुर में भर्ती जारी

दूसरी तरफ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नागपुर (AIIMS Nagpur) की ओर से फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में इच्छुक अभ्यार्थी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए एम्स नागपुर की वेबसाइट- aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स नागपुर की वेबसाइट- aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन ऑनलाइन करना हैं। इसके बाद सबमिट किए हुए आवेदन की कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजनी भी है। इस पते पर भेजना है- डायरेक्टर, एम्स नागपुर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, प्लाट नंबर-2, सेक्टर-20, एमआईएचएएन, नागपुर-441108। सबमिट किए हुए आवेदन की कॉपी इस पते पर 19 जनवरी 2022 तक पहुंच जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...