back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमीरपुर में चार गांवों में राजा बुन्देला ने लगाई चौपाल

हमीरपुर, 19 जून (हि.स.)। बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुन्देला ने आज कुरारा क्षेत्र के झलोखर, रिठारी, भौली व सरसई गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कोविड-19 की तीसरी लहर से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। झलोखर गांव में मां भुईया रानी मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहे। इसके लिए सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ ही मास्क और दो गज की दूरी का पालन हर एक को करना होगा तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। राजा बुन्देला के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पंकज चौधरी, पूर्व जिला विस्तारक शिवेन्द्र सिंह, शिवाजी, सीएमओ डा.आरके सचान, ए.सीएमओ डाँ.पीके सिंह, बुन्देलखंड क्रांति दल के प्रमुख सतेन्द्र अग्रवाल व अखिलेश सिंह गौर समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। राजा बुन्देला ने मंदिर के सुन्दरीकरण कराए जाने का भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵